Most Sixes in WTC History: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और एक छक्का जड़ा। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

अपनी पारी के दौरान जड़े एक छक्के के दम पर पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के बेन स्टोक्स ने जड़े हैं, जिनके नाम 92 पारियों में 81 छक्के दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 64 पारियों में 56 छक्के जड़े हैं। वहीं पंत अब 51 पारियों में 50 छक्के जड़ चुके हैं। 

पंत ने इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 81

Advertisement

रोहित शर्मा (भारत) - 56 

ऋषभ पंत (भारत) - 50* 

यशस्वी जयसवाल (भारत) – 35 

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) - 32 

गौरतलब है कि मुंबई में खेले गए इस टेस्ट में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। भारत की पारी के 50 प्रतिशत से ज्यादा रन सिर्फ पंत के बल्ले से ही आए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इस मुकाबले में शानदार जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत को अपनी धरती पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार