भारतीय क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि उन्हें इस मुकाबले में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितिश राणा के बीच फिर से बैटल देखने को मिलने वाली थी लेकिन शायद अब उन्हें ये बैटल देखने को ना मिले क्योंकि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने दोनों के बीच हुई अनबन को सुलझा दिया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पंत दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस के दौरान सुलह करवा रहे हैं। इन दोनों के बीच पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान मैदान पर ज़बरदस्त कहा-सुनी हुई थी। नोटबुक सेलिब्रेशन पर राणा के अंदाज़ से नाराज़ राठी ने वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान गुस्से में आकर उन पर पलटवार किया था।

Advertisement

बुधवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले जब कैमरे राठी और राणा पर पड़े, तो वो आपस में बातचीत करते हुए नज़र आए। राठी थोड़ी-बहुत बातचीत के बाद वहां से जाने लगे थे और राणा ने उनके कंधे पर थपकी भी दी थी, लेकिन पंत को लगा कि अभी भी कुछ और बातें सुलझना बाकी हैं तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने राठी को वापस बुलाया और उनसे गुज़ारिश की कि वो लौटकर राणा के साथ अपने सारे गिले-शिकवे हमेशा के लिए दूर कर लें। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, ये पल इतना खुशनुमा बन गया कि कुलदीप यादव भी खुद को बीच में आने से रोक नहीं पाए। बता दें कि आज यानि 1 अप्रैल को होने वाला मुकाबला मौजूदा सीजन में पहला मैच होगा और दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस मैच पर निगाहें इसलिए भी ज्यादा होंगी कि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे और हर कोई ये जानना चाहता है कि वो किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार