14 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हिमाचल के खिलाफ खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में बड़ा इतिहास रच दिया। ऋषभ ने इस मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। 

Advertisement

हिमाचल द्वारा दिए गए 145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऋषभ ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। जो टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। दूसरी तऱफ गौतम गंभीर ने 33 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली, जिससे दिल्ली ने 11.4 ओवरों में ही जीत का टारगेट हासिल कर लिया। 

Advertisement

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था।

 

बता दें कि ऋषभ पंत भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में 35 गेंदों में शतक मारा था।  

38 गेंदों में 116 रन की आतिशी पारी में ऋषभ ने 12 छक्के और 8 चौके जड़े। इसके अलावा विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने 4 कैच भी पकड़े।

Advertisement

इससे पहले हिमाचल ने बल्लेबाजी करते हुए निखिल गंगता 40 और प्रशांत चोपड़ा की 30 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। दिल्ली के लिए कप्तान प्रदीप सांगवान ने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवदीप सैनी, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव और सुबोध भाटी के हिस्से में एक-एक विकेट आया। 

बता दें कि इससे पहले मुकाबले में भी ऋषभ पंत ने जम्मू-एंड-कश्मीर के खिलाफ 33 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर दिल्लील को 8 विकेट से जीत दिलाई थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार