इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस हार कर पहले गेंदबाज़ी करने वाली भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज का शानदार आगाज़ किया है। भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी को सिर्फ 183 रनों पर समेट दिया है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज़ों के अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत भी सुर्खियों में हैं। 

Advertisement

इस मैच में एक दिलचस्प बात थी जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारत के युवा विकेटकीपिंग-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट के पहले दिन फंकी सनग्लासेस पहने हुए नजर आए। जैसे ही उनके चश्मे ने फैंस का ध्यान खींचा, लोगों ने उनकी तुलना इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन से करनी शुरू कर दी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर पंत और कर्रन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों खिलाड़ी लगभग एक जैसे दिखने वाले रंगीन चश्मे में नजर आ रहे हैं। पंत की वायरल तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स की बरसात हो रही है। आइए देखते हैं कि फैंस पंत के चश्मे पर किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार