ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट के बाद से धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल पंत क्रिकेट के मैदान से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने से जुड़ी हर अपडेट देते रहते हैं। इसी कड़ी में पंत ने सोशल मीडिया से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट क्लब को लेकर काफी कुछ लिखा है। पंत अगर आज एक सफल क्रिकेटर हैं तो इसमें सोनेट क्रिकेट क्लब की बहुत बड़ी भूमिका है।

Advertisement

इस क्रिकेट क्लब से ऋषभ पंत के अलावा 10 से भी ज्यादा क्रिकेटर्स निकले हैं जिन्होंने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है। दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज में स्थित सोनेट क्रिकेट क्लब का भारतीय क्रिकेट और दिल्ली क्रिकेट में एक सराहनीय योगदान रहा है लेकिन अब इस क्लब को प्रशासन द्वारा वेंकटेश्वर कॉलेज से बाहर निकाला जा रहा है। इस बारे में सोनेट क्रिकेट क्लब को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। पंत को जैसे ही इस खबर के बारे में पता चला वो इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने गुहार लगाई है कि ये क्रिकेट क्लब उनके लिए घर जैसा है और यहां खेलकर कई क्रिकेटर्स अपना करियर बनाते हैं इसलिए इसे इस कॉलेज से ना निकाला जाए।

Advertisement

पंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे क्लब को इस तरह से देखना बहुत निराशाजनक है जिसने वर्षों से इतने सारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को पैदा किया है और अभी भी ऐसा करना जारी रखा है, उसे निष्कासन नोटिस दिया गया है। इसने मेरे और मेरे जैसे कई और क्रिकेटर्स के करियर को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई। ये हम सभी के लिए एक घर की तरह है।'

आगे बोलते हुए पंत ने कहा, 'हमने हमेशा कॉलेज द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया है। मैं वेंकटेश्वर कॉलेज के गवर्निंग बॉडीज से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करना चाहता हूं क्योंकि सोनेट क्लब सिर्फ एक क्लब नहीं है, ये एक विरासत संस्थान की तरह है और इतने सारे उभरते क्रिकेटरों के लिए एक घर है।'

पंत की इस गुहार के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन इस क्रिकेट क्लब को इस कॉलेज में ही रहने देता है या फिर अब सोनेट क्रिकेट क्लब को कहीं और अपना ठिकाना तलाशना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार