श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और कप्तान रोहित का ये फैसला बल्लेबाज़ों ने सही भी साबित किया। हनुमा विहारी और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रख दी है जबकि अभी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज़ों का आना बाकी है।

Advertisement

वहीं, इस मैच में ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाज़ी का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक ऐसी हरकत की जो कैमरामैन ने अपने कैमरे में भी कैद कर ली। पंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जबकि कई फैंस मज़ेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली और राहुल द्रविड़ बैठे हुए होते हैं और तभी पंत आते हैं और स्पोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की आंखों में संतरे के छिलके का रस डाल देते हैं। ऐसे में वो सदस्य अपनी आंखों को बचाने की कोशिश करता है और पंत की इस हरकत पर हंसने लगता है।

आपको बता दें कि विराट कोहली का ये 100वां टेस्ट मैच था लेकिन वो इस मैच में अर्द्धशतक भी नहीं बना पाए और 45 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, अभी इस मैच की दूसरी पारी बाकी है ऐसे में फैंस को एक बार फिर से विराट से शतक की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार