मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने इस साल की बेस्ट टेस्ट टीम इलेवन का चुनाव किया है। हर्षा भोगले ने सभी को चौंकाते हुए अपनी टीम में केवल एक भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। वहीं हर्षा भोगले ने अपनी टीम में सबसे ज्यादा भरोसा इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर जताया है। हर्षा भोगले की टीम में 4 इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

बतौर ओपनर हर्षा भोगले ने अपनी टीम में उस्मान ख्वाजा और क्रेग ब्राथवेट को शामिल किया है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्राथवेट के लिए ये साल बतौर खिलाड़ी काफी शानदार रहा है। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने इंग्लैंड को पूर्व कप्तान जो रूट को जगह दी है। जो रूट लंबे टाइम तक टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 पर रहे थे।

Advertisement

वहीं गौर करने वाली बात ये है कि हर्षा भोगले ने अपनी टीम में ना तो टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को शामिल किया और ना ही स्टीव स्मिथ को। हर्षा भोगले ने अपनी टीम में 3 तेज गेंदबाज 1 स्पिनर और 1 ऑलराउंडर को शामिल किया है। हर्षा भोगले की टीम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम भी है।

Harsha Bhogle's Test XI: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया), क्रेग ब्राथवेट (वेस्टइंडीज), जो रूट (इंग्लैंड), बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), ऋषभ पंत, मार्को जेनसन, कागिसो रबाडा, नाथन लॉयन (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार