भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा है कि युवा ऋषभ पंत राष्ट्रीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे उपयुक्त विकल्प हैं क्योंकि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे मध्य क्रम में टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करेगा। पंत आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज पांच मैचों में 171 रन बना चुका है।

Advertisement

बांगर ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "जहां तक विकेटकीपिंग की बात है तो मुझे लगता है कि पंत सही होंगे। मैं इसलिए कह कह हूं कि उन्होंने जिस तरह से आईपीएल की शुरुआत की है वो अच्छी है और मुझे लगता है कि भारत के पास एक एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प होना चाहिए खासकर तब जब टीम का मध्य क्रम दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा हो क्योंकि इससे सुंतलन बनाने में मदद मिलेगी।"

Advertisement

पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी बांगर का साथ मिला है। उन्होंने कहा, "मैं बांगर से पूरी तरह से सहमत हूं। मुझे लगता है कि टीम को पंत के साथ ही जाना चाहिए। पंत को समर्थन मिलना चाहिए। जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात आती है तो हर खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत है।"

धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार