भारतीय टीम ने साल 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जो कारनामा किया, वो आज भी भारतीय फैंस को याद है। उस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था। ये टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था क्योंकि मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली की टीम केवल 36 रन पर ही सिमट गई और अंततः विराट कोहली की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली भी व्यक्तिगत कारणों से टीम का साथ छोड़ भारत के लिए रवाना हो गए और इसके बादअजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में, भारत ने सिडनी और ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच जीते और सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सीरीज को 2-1 से जीत लिया। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे लेकिन एडिलेड में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन पर विश्वास दिखाया और पंत ने डिलिवर करते हुए भारत को सीरीज जितवा दी।

Advertisement

पंत ने गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 89 रनों सहित तीन मैचों में 274 रन बनाए जो कि इतिहास रचने में अहम साबित हुए। हालांकि, जब भारतीय टीम 36 रन पर ऑलआउट हुई थी तो पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे ऐसे में उनका इस शर्मनाक हार पर क्या रिएक्शन था अब सामने आया है। उस समय भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने खुलासा किया है कि उस समय वो खुद और ऋषभ पंत प्रैक्टिस पिचों पर कीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे और उसके बाद वो ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो सब कुछ खत्म हो चुका था।

श्रीधर ने क्रिकेट डॉट कॉम पर ये खुलासा करते हुए बताया, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 की सीरीज में, ये एक बेहतर WK और एक बेहतर बल्लेबाज के बीच टॉस-अप था, और वोट रिद्धिमान साहा को गया। उस समय, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर थे। लेकिन तभी 36 ऑलआउट हुआ। आप विश्वास नहीं करेंगे, तीसरे दिन की सुबह जब विकेट गिर रहे थे, पंत और मैं अभ्यास पिचों पर प्रैक्टिस कर रहे थे।"

आगे बोलते हुए श्रीधर ने कहा, "हम एडिलेड ओवल में कंगारू फैंस की ज़ोरदार 'ऊह-आह' और तालियों की गड़गड़ाहट सुनते रहे और हम दोनों सिर्फ यही उम्मीद कर रहे थे कि, ओह, प्लीज़ ये विकेट नहीं होना चाहिए। लगभग 20 मिनट के बाद, हमने अपना कीपिंग सेशन रद्द कर दिया और स्टेडियम में दौड़कर आए, ये देखने के लिए कि स्कोर क्या है। ये 21/7 था। मैं और ऋषभ पंत कह रहे थे, "यहां क्या हुआ है? हमने इसे लाइव भी नहीं देखा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार