इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से ऋषभ पंत बाहर हो गए हैं और उन्होंने टीम से बाहर होने से पहले अपने साथियों को एक स्पेशल मैसेज दिया है। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंत के पैर में पहले दिन गेंद लग गई थी और उनके पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। भारतीय उप-कप्तान ने दर्द से लड़ते हुए अगले दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, जहां उनकी काफी तारीफ हुई।

Advertisement

उन्होंने पहली पारी में 54 रन बनाए, जो अंत में अहम साबित हुआ। पंत चोट के कारण आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं और टीम छोड़ने से पहले, भारतीय उप-कप्तान ने अपनी टीम से देश के लिए मैच जीतने का आग्रह किया। पंत ने कहा, "मैं अपनी टीम को बस यही संदेश देना चाहता हूं कि चलो इसे जीतते हैं, दोस्तों। चलो इसे देश के लिए करते हैं।"

Advertisement

पंत ने कहा कि चोट के बावजूद मैदान पर आकर बल्लेबाजी करने का उनका साहस उनकी तरफ से एक इशारा था कि टीम को जिताने और अपने निजी लक्ष्यों से आगे रखने के लिए जो भी करना पड़े, वो करेंगे। पंत ने कहा, "मेरी तरफ से बस एक जेस्चर। निजी लक्ष्य के बारे में सोचने के बजाय टीम को जिताने या टीम को आगे बढ़ाने के लिए जो भी करना पड़े, वो मेरे लिए था। निश्चित रूप से, जिस तरह से उन्होंने मेरा समर्थन किया, वो अद्भुत रहा है। टीम दबाव में है। सब कुछ होता है, लेकिन जब पूरा देश एक ही मकसद के लिए आपके पीछे खड़ा हो, तो ये कुछ खास होता है। उस भावना को बयां करना मुश्किल है, मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर कितना गर्व है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आपको बता दें कि अभी तक इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में पंत ने 479 रन बनाए और चौथे टेस्ट मैच के साथ ही उनके लिए ये टेस्ट सीरीज भी समाप्त हो गई। अब हर भारतीय फैन यही दुआ कर रहा है कि पंत जल्दी से फिट हो जाएं

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार