इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में मिली हार को पीछे छोड़कर अब भारतीय टीम के सामने ओवल के मैदान पर वापसी करने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर से ओवल में चौथा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। ओवल का मैदान ऋषभ पंत को खासा रास आता है और वो इस मैदान पर एक बार फिर रन बरसाना चाहेंगे।

Advertisement

हालांकि, चौथे टेस्ट से पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मॉल में डायनासोर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए शार्दुल ने कैप्शन में लिखा है,  'डायनासोर से बात करते हुए ऋषभ पंत'। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। 

वहीं, टीम इंडिया चौथे टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुकी है। केनिंगटन ओवल वही मैदान है जहां 2018 की टेस्ट सीरीज के दौरान आखिरी मुकाबला खेला गया था और यहां भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक ठोककर भारत की मैच में वापसी कराई थी लेकिन ये दोनों भारत को हार से नहीं चा पाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार