भारत और हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ऋषि धवन (Rishi Dhawan Retirement) ने भारतीय लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 34 साल के धवन ने भारत के लिए  2016 में तीन वनडे औऱ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। मौजूदा समय में जारी विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण के समापन के बाद उन्होंने यह घोषणा की है। 

Advertisement

धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में सिर्फ लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसका मतलब है कि वह कम से कम चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन के बाकी बचे मैचों तक फर्स्ट क्लास खेलना जारी रखेंगे। हिमाचल इस समय टूर्नामेंट के ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है। धवन ने इस सीजन में हिमाचल के सभी पांच मैच खेले हैं और 79.40 की औसत से 397 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और 28.45 की औसत से 11 विकेट लिए हैं।

Advertisement

धवन ने 134 लिस्ट ए मैचों में 29.74 की औसत से 186 विकेट लिए और 38.23 की औसत से 2906 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है। इसके अलावा 135 टी-20 मैच में उन्होंने 26.44 की औसत और 7.06 की इकॉनमी रेट से 118 विकेट चटकाए और 121.33 की स्ट्राइक रेट से 1740 रन बनाए।

उनकी कप्तानी में 2021-22 में हिमाचल पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब भी जीता। वह टूर्नामेंट के इतिहास में एक ही सीजन में टॉप पांच रन बनाने वालों और टॉप पांच विकेट लेने वालों में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।

आईपीएल में धवन किंग्स इलेवन पंजाब औऱ मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में 39 मैच खेले, जिसमें 210 बनाए औऱ गेंदबाजी में 25 विकेट लिए। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये का बेस प्राइस होने के बावजूद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार