दलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मुकाबला इंडिया ए और इंडिया डी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंडिया डी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए इंडिया ए के पहले 5 विकेट 100 रन से पहले ही गिरा दिए। हालांकि, इंडिया ए के होनहार बल्लेबाज़ रियान पराग ने इंडिया डी के गेंदबाजों पर अटैक करने की कोशिश की और वो काफी हद तक सफल भी रहे।

Advertisement

पराग ने अपनी पावर-हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए चौथे नंबर पर आकर कुछ शानदार शॉट लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा छक्का देखने को मिला जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस छक्के को देखकर फैंस को रोहित शर्मा की याद भी आ गई। ये छक्का इंडिया ए की पारी के 12वें ओवर के दौरान देखने को मिला जब प्रथम सिंह के आउट होने के बाद रियान पराग क्रीज पर आए ही थे।

Advertisement

अपनी पहली दो गेंदों पर एक रन देने के बाद, कवरप्पा ने अपनी लेंथ में गलती की और पराग को ओवर-पिच गेंद फेंक दी। आक्रामक बल्लेबाज ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को लॉन्ग-ऑफ की सीमा के पार छक्के के लिए भेज दिया। उनका ये शॉट इतना शानदार था कि आप एक बार नहीं बल्कि इस शॉट को बार-बार देखना चाहेंगे। इस शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद इंडिया ए की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान मयंक अग्रवाल को विध्वाथ कवरप्पा की गेंद पर सस्ते में आउट कर दिया। इस बीच, इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की जगह लेने वाले प्रथम सिंह कवरप्पा की तेज बाउंसर का शिकार होकर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार