आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 16वें मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है लेकिन इस मैच में बैटिंग और बॉलिंग के अलावा कुछ ऐसा भी हुआ जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिए और टीम इंडिया कप्तान कोहली के सहारे लड़ती रही। इस दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तो पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने कुछ ऐसा किया जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जब विराट कोहली आगे की रणनीति बना रहे थे तभी रिज़वान अपने ग्लव्स और हेल्मेट उतारकर बीच मैदान घुटनों के बल बैठ गए और मघरीब की नमाज़ अदा करने लगे। रिज़वान को ऐसा करते देखना सचमुच एक अलग सा एहसास था क्योंकि लाइव मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को ऐसा करते हुए शायद ही कभी देखा गया हो।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर रिज़वान का ये वीडियो वायरल हो गया और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 140 का आंकड़ा पार कर लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार