भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की दोस्ती पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों को साथ में कई बार देखा जा चुका है और यहां तक कि पंजाब किंग्स के लगभग हर मैच में महवश को स्टैंड में देखा गया है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इन दोनो के रिश्ते को लेकर कई बातें हो रही हैं और अब अफवाहों के बीच महवश का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में महवश को युजवेंद्र चहल के होटल में देखा गया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा था। इस वीडियो में महवश को एक बड़ी हुडी और मास्क से अपना चेहरा छिपाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो अपनी पहचान छिपाने में नाकामयाब रहीं। इतना ही नहीं, जैसे ही उन्होंने देखा कि कैमरे उन्हें रिकॉर्ड कर रहे हैं, वो लिफ्ट की ओर भागीं, लेकिन तब तक वो कैमरे में कैद हो चुकी थीं।

Advertisement

वीडियो किस जगह रिकॉर्ड किया गया, इसकी सही जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। खबर है कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चंडीगढ़ स्टेडियम में आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच से पहले महवश चहल से मिलने के लिए होटल में पहुंची थीं। महवश पूरे टूर्नामेंट में चहल के साथ यात्रा कर रही हैं और उन्हें पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज के लिए चीयर करते हुए कई बार स्टैंड में भी देखा गया है।

बता दें कि उन्होंने 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सीएसके के पहले मैच में भाग लेने के बाद चहल के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए। हम सब आपके लिए यहां हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

चहल और महवश के डेटिंग की अफ़वाहें पहली बार चहल के अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद सामने आईं। मार्च 2025 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। जबकि लिंक-अप की अफ़वाहें वायरल होती रहीं, महवश ने एक पॉडकास्ट में बताया की कि वो "सिंगल और खुश" हैं, और साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि वो ऐसी व्यक्ति हैं जो शादी करने के लिए डेट करती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार