रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने मंगलवार (14 मार्च) को खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (LLC 2023) के चौथे मुकाबले अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। एशिया लायंस (Asia Lions) के खिलाफ हुए मैच में इंडिया महाराजा (India Maharajas) के लिए ओपनिंग करते हुए उथप्पा ने 39 गेंदों में नाबाद 88 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उथप्पा ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े, यानी 74 रन उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

Advertisement

इंडिया महाराजा की पारी के नौंवे ओवर में उथप्पा ने मोहम्मद हफीज के खिलाफ 23 रन बनाए। उथप्पा ने हफीज के ओवर की पहली तीन गेंद पर मिड विकेट की तरफ लगातार तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद पर चौका जड़ा और पांचवीं गेंद पर एक रन दौड़कर लिया। 

Advertisement

गौरतलब है कि उथप्पा ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं हफीज हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलकर आए हैं। 

एशिया लायंस के 157 रन के जवाब में उथप्पा ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.3 ओवर में 159 रन की अटूट साझेदारी कर इंडिया महाराजा को 10 विकेट से जीत दिलाई। उथप्पा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उथप्पा के अलावा गंभीर ने 36 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। गंभीर का इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक है। 

इंडिया महाराजा की यह पहली जीत है। इससे पहले टीम को एरॉन फिंच की वर्ल्ड जायंट्स और शाहीद अफरीदी की कप्तानी वाली एशिया लायंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

इंडिया महाराजा दो पॉइंट्स के साथ फिलहाल टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम का अगला मैच वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ बुधवार 15 मार्च को होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार