विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टी-20 फॉर्मेट में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है, जितना वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कर पाए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भी दिनेश कार्तिक को उनसे ऊपर चुना जा रहा था, लेकिन अब बड़ा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ऋषभ एक अलग भूमिका निभाते नज़र आ सकते हैं। इसी बीच इंडियन टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि टी-20 फॉर्मेट में ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई जानी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा, 'ऋषभ पंत से ओपन करवाना चाहिए। मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट में वह ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा सफल रहे चुके हैं और आगे जाकर भी सफल रहेगें। वो मैच विनर है, वो गेम चेंजर है। वो अपनी बैटिंग के दम पर मैच आराम से जीता सकता है। मेरे हिसाब से उनसे ही ओपन करवाना चाहिए।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान देते हुए भविष्यवाणी की। रॉबिन का मानना है कि आने वाले समय में ऋषभ पंत ओपनर के तौर पर एक बड़े क्रिकेटर बन सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अगले 10 सालों में ऋषभ पंत टी-20 क्रिकेट में ओपनर के तौर पर बहुत बड़ा क्रिकेटर होने वाला है।' बता दें कि इससे पहले भी पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की है।

162 का रहता है स्ट्राइक रेट: आईपीएल में ऋषभ पंत 16 बार टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने उतरे हैं। इस दौरान बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 162 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों की पिटाई करते हुए कुल 486 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने के दौरान 97 का रहा। ऐसे में इंडियन टीम में वह सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका भी निभा सकते हैं। वह केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार