मुंबई, 28 जून | भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने ढुलमुल रवैये के लिए जाने जाते थे लेकिन उनके पूर्व साथी इरफान पठान ने कहा है कि रोहित में प्रतिभा के अलावा स्टाइलिश ओपनर के गुण मौजूद हैं।

Advertisement

स्टार स्पोटर्स के शो पर इरफान ने बताया कि रोहित ने अपने आचरण से उलट शुरुआती दिनों में किस तरह से मेहनत की।

Advertisement

उन्होंने कहा, "जब लोग ऐसे खिलाड़ी को देखते हैं जिसके पास काफी समय होता है और उसकी प्रवृति रोहित की तुलना में आराम वाली होती है तो लोग उसे गलत समझते हैं। तब लोग कहते हैं कि उसे मेहनत करने की जरूरत है। यही बात वसीम जाफर के बारे में कही जाती है। जब वह रन लेते थे तो लगता था कि वह आराम से भाग रहे हैं। जब वो बल्लेबाजी करते थे तो लगता था कि उनके पास काफी समय है और हम सोचते थे कि वह मेहनत क्यों नहीं कर रहे हैं लेकिन असल में वो मेहनत कर रहे थे।"

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "रोहित के साथ भी यही है। बाहर से हमें लगता है कि उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आप जब भी रोहित से बात करते हो तो वह समझदारी वाली बातें करते हैं। वह हमेशा कड़ी मेहनत करने की बात करते हैं, वह हमेशा टीम को पहले रखने की बात करते हैं। इसलिए आपने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के परिणाम देखे। उन्हें विश्व कप न खेलने का पछतावा रहा और फिर उन्होंने 2012 के बाद से मजबूत मानसिकता के दम पर वापसी की।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार