2 अक्टूबर। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट में पहला शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने जब अपना टेस्ट डेब्यू साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाप कोलकाता टेस्ट में किया था तो शतकीय पारी खेली थी। अपने टेस्ट डेब्यू में रोहित शर्मा ने 177 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

इस बार बतौर ओपनर पहली ही पारी में रोहित शर्मा ने शतक जमाकर कमाल कर दिया है। रोहित शर्मा ने 154 गेंद पर शतक जमाया और अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के जमाने का कमाल कर दिखाया। । अब ये देखना है कि बतौर ओपनर अपनी पहली पारी में रोहित शर्मा कितने रनों की पारी खेलते हैं। टेस्ट में रोहित का यह चौथा शतक है।

Advertisement

ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने कमाल कर दिया है। अबतक दोनों ने मिलकर 150 रन से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। आपको बता दें कि दोनों ने मिलकर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। ऐसा पहला मौका है जब नई ओपनिंग जोड़ी ने होम सीरीज के पहले ही मैच में बतौर ओपनर दोनों बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बना लिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार