विशाखापट्टनम, 3 अक्टूबर | पहली बार टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी कर रहे भारत के रोहित शर्मा ने मौके को भुनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बना डाले। इसी के साथ वह पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की बराबरी भी कर ले गए। रोहित, द्रविड़ के साथ घर में खेले गए टेस्ट मैचों में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

द्रविड़ ने घर में 1997 से 1998 तक टेस्ट में लगातार छह अर्धशतक जमाए। रोहित के भी अब घर में खेले गए टेस्ट में लगातार छह अर्धशतक हो गए हैं। चयनकर्ताओं ने रोहित को इस सीरीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना है।

Advertisement

अभ्यास मैच में हालांकि रोहित शून्य पर आउट हो गए थे जिसके बाद उनके पारी की शुरुआत करते हुए टीम को सफलता दिलाने पर संशय होने लगा था लेकिन रोहित ने बेहतरीन पारी खेल अपने आलोचको को शांत कर दिया। रोहित ने 244 गेंदों पर 176 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और छह छक्के शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार