5 मार्च। निदास ट्रॉफी का पहला मैच 6 मार्च को श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाएगा। इस त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मैच खेले जाएगेँ। 

Advertisement

देखना दिलचस्प होगा कि निदास ट्रॉफी के फाइनल में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में से वो दो टीमें कौन सी होगी जो फाइनल तक सफर तय करेगी।

Advertisement

निदास ट्रॉफी  टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना रच सकते हैं ये कमाल का रिकॉर्ड

 

रोहित शर्मा के नाम अबतक टी- 20 क्रिकेट में 281 छक्के जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है तो वहीं सुरेश रैना के नाम 278 छक्के टी- 20 क्रिकेट में लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

यानि इस टी- 20 त्रिकोणीय सीरीज में रोहित और सुरेश रैना एक दूसरे से आगे बढ़ने की भरसक कोशिश करेगें। यदि सुरेश रैना 4 छ्क्का जमाने में सफल रहे तो रोहित शर्मा को पछाड़ देगें।

Advertisement

वहीं रोहित शर्मा भी अपनी बल्लेबाजी से इस त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज में हुनर दिखाने की कोशिश करेगें और अपनी बल्लेबाजी से कमाल की पारी खेलने की भरसक कोशिश करेगें।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रैना रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगें या फिर भारत का हिट मैन इस सीरीज में छक्को की बरसात कर अपने रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर लेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार