20 जून। काफी दिनों से यह चर्चा हो रही थी कि शायद रोहित शर्मा यो- यो टेस्ट में फेल हो जाएंगे। लेकिन 20 जून को हुए यो- यो टेस्ट में रोहित शर्मा पास हो गए और क्रिकेट फैन्स को बड़ी खुशखबरी है।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के यो- यो टेस्ट में पास और फेल होने की चर्चा खुब जोरो से चल रही थी और साथ ही कईयों का कहना था कि रोहित शर्मा ने बीसीसीआई से स्पेशल अनुरोध किया था कि उनका यो- यो टेस्ट 20 जून को किया जाए।

Advertisement

ऐसे में रोहित शर्मा ने यो- यो टेस्ट में पास होने के बाद उन सभी बातों को लेकर एक सख्त ट्विट किया है। रोहित शर्मा ने लिखा कि बीसीसीआई ने जो नियम हर खिलाड़ी के लिए बनाए हैं वही नियम मेरे लिए भी है।

रोहित शर्मा ने कहा कि उनका यो- यो टेस्ट आज ही यानि 20 जून को होना था जो पहले से तय था। रोहित शर्मा ने आगे उन लोगों के लिए भी कहा जो टीवी पर जाकर उनकी आलोचना कर रहे थे। 

आपको बता दें कि भारत की टीम 27 और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी- 20 मैच खेलेगी और साथ ही इंग्लैंड दौरे पर जाकर 3 टी 30 और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है।

कहा जा रहा है कि भारत की टीम 23 जून को आयरलैंड दौरे पर जाएगी। दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार