13 जनवरी। ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज में उतरी भारतीय टीम विजयी शुरुआत करने में नाकाम रही। आस्ट्रेलिया ने भारत को शनिवार को खेले गए पहले वनडे मैच में 34 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में मेहमान टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (133) की शतकीय पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 22वां शतक दर्ज कर लिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि भले ही भारत की टीम मैच नहीं जीत पाई लेकिन अपनी बल्लेबाजी से रोहित शर्मा ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस मैच के दौरान जब रोहित शर्मा ने शतक जमाया तो उनके घर भारत में वाइफ रितिका सजदेह और उनकी क्यूट बेटी समायरा ने भी अपने पापा के शतक जमाने का जश्न बेहद ही प्यारे तरीके से मनाया।

जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे को रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो स्टोरी पोस्ट की जिसमें समायरा की फोटो भी थी। भले ही उस दौरान बेटी समायरा सोई हुई थी लेकिन रितिका ने अपने तरीके इस इस मौकों को यादगार बनानें के लिए समायरा के साथ फोटो पोस्ट की। फैन्स भी रितिका के द्वारा रोहित को इस तरह से चीयर करने पर बधाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार