5 मार्च। आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
Advertisement
आपको बता दें कि पहले ही ओवर में भारत को हिट मैन रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए पवेलियन पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा को तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने डीप पॉइंट पर एडम जंपा के द्वारा लपके गए।
रोहित शर्मा ने 6 गेंद का सामना किया लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा दूसरी दफा वनडे में डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा साल 2012 में ब्रिस्बेन वनडे में बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे।