11 नवंबर,(CRICKETNMORE)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

रोहित अगर इस मुकाबले में 69 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित ने अब तक खेले गए 86 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 79 पारियों में 2203 रन बनाए हैं।

Advertisement

इस मामले में वह न्यूजीलैंड से विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ेगे। गुप्टिल ने अब तक खेले गए 75 मैचों की 73 पारियों में 2271 रन बनाए हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

साथ ही अगर रोहित 8 छक्के मारने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, इन दोनों ने 103-103 छक्के मारे हैं।

रोहित ने इससे पहले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार शतक लगाया था। जो उनका इस फॉर्मेट में चौथा शतक था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार