20 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वनडे क्रिकेट में 2 दफा डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनानें वाले भारत के हिट मैन रोहित शर्मा के ऊपर बनें डिजिटल सीरीज “'हाइपर टाइगर्स' का पहला एपिसोड लांच हो गया है। खुद रोहित शर्मा ने इसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है।
Advertisement
क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा इस समय अपनी वाइफ के साथ रोम में हनीमून मनानें में मशगूल हैं फिर भी रोहित ने समय निकल कर अपने डिजिटल सीरीज “'हाइपर टाइगर्स' का पहला एपिसोड रिलीज किया। गौरतलब है कि इस डिजिटल सीरीज 'हाइपर टाइगर्स' में यह दर्शाया गया है कि रोहित शर्मा की टीम दुनिया की सबसे शानदार टीम है जो अपने गांव, दुनिया और पर्यावरण को बचाने के लिए क्रिकेट खेलती है।
Advertisement
यहां देखें डिजिटल सीरीज “'हाइपर टाइगर्स' का पहला एपिसोड►