Rohit Sharma IPL 2022: मुंबई इंडियंस को चैन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही लगभग-लगभग मुंबई इंडियंस का IPL 2022 का सफर खत्म हो चुका है। वहीं रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए जिनके नाम लगातार 7 में से 7 हार दर्ज हो गई।
कल के मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने सारी लाइमलाइट बटोर लीं। इन सबके बीच रोहित शर्मा के बहते आंसू किसी को नजर नहीं आए। अंतिम गेंद पर चैन्नई को जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी धोनी ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई फैंस झूम उठे लेकिन, किसी को भी हिटमैन का दर्द नहीं दिखा।
आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा पहली बार मैदान पर इतने बेबस नजर आए। इधर धोनी ने चौका जड़ा सभी लोग झूम उठे विटेंज थाला को देखकर। लेकिन, किसी को नजर नहीं आया टीम इंडिया के नए नवेले कप्तान रोहित शर्मा का दर्द। रोहित शर्मा बेहद तकलीफ में नजर आए थे।
जीत के इतने करीब आकर हारना शायद रोहित शर्मा को अंदर से पूरी तरह से तोड़ रहा होगा। उम्मीद करेंगे कि हिटमैन अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को बाकी बचे मैचों में जीत दिलाए और खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से पाएं। फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम 7 में से 7 मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस टीम को अगला मुकाबला केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में भी अगर रोहित शर्मा की टीम को हार मिलती है तो फिर ऑफिशयल रूप से वो आईपीएल 2022 से बाहर हो जाएंगे। बताते चलें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।