एडिलेड के मैदान पर इंडिया को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंडियन कैप्टन बेहद दुख में नज़र आए। मैच के बाद रोहित शर्मा की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह डगआउट में उदास बैठे दिखे। उनके चेहरे पर निराशा और उदासी थी। इतना ही नहीं अब यह खबर तक आ रही है कि डगआउट में उदास नज़र आए कप्तान रोहित ड्रेसिंग रूम में भी खुद को संभाल नहीं सके और वहां भी उनकी आंखें नम हो गई।

Advertisement

इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में स्पीच देते हुए कहा कि हमारी टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला और हमने जितना हार्ड वर्क किया उस पर हमे गर्व होना चाहिए। लेकिन इसी बीच जब रोहित शर्मा को स्पीच देनी थी तब वह कुछ बोलने की स्थिती में नहीं थे। ड्रेसिंग रूम में रोहित के आंसू निकल आए जिसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें संभाला।

Advertisement

इस भावूक पल के बाद रोहित ने खूद को संभाला और सभी का धन्यवाद किया। हिटमैन का मानना था कि टीम ने पिछले तीन हफ्तों में अच्छा खेल दिखाया। बता दें कि टीम के कुछ सदस्य ऐसे भी है जिनके अनुसार उन्होंने रोहित शर्मा को इससे पहले कभी भी इतना इमोशनल होते नहीं देखा जितना वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद हुए।

बता दें कि इससे पहले साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी रोहित की आंखे झलक उठी थी। इस वर्ल्ड कप में रोहित अपने करियर की रेड हॉट फॉर्म में थे। हिटमैन ने टूर्नामेंट में 5 शतक जड़े थे, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने इंडिया को सेमीफाइनल मैच में हराया। इस हार के बाद रोहित का दर्द उनकी आंखें में देखने को मिला। रोहित दुख में दिखे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार