पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टॉस से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने करोड़ों भारतीय फैंस को इमोशनल कर दिया। टॉस के बाद दोनों टीमें मैदान के अंदर राष्ट्रगान के लिए पहुंची और जब भारत का राष्ट्रगान चल रहा था तभी रोहित शर्मा इमोशनल हो गए। 

Advertisement

भारतीय राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने आंसू नहीं रोक सके। जी हां, रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी काफी भावुक कमेंट कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी जब राष्ट्रगान गा रहे होते हैं तो राष्ट्रगान के आखिरी कुछ पलों में रोहित भावुक हो जाते हैं और उनकी आंख भी नम हो जाती है।

Advertisement

राष्ट्रगान पर रोहित का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है और ये दृश्य किसी भी भारतीय के रोंगटे खड़े करने वाला है। वहीं, टॉस जीतकर रोहित ने कहा कि भारत ने टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी की है। उन्होंने कहा, "तैयारी अच्छी रही है। हमने ब्रिस्बेन में कुछ अभ्यास मैच खेले। अब यहां आने और आनंद लेने का समय है। हम इससे कम की उम्मीद नहीं कर रहे थे, उम्मीद है कि हम उनका (फैंस) मनोरंजन करेंगे। हमारे पास सात बल्लेबाज़ हैं। तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर।"

आपको बता दें कि इस मैच में भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि प्रैक्टिस मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। शमी को इस मैच में हर्षल पटेल की जगह शामिल किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शमी एक डेथ गेंदबाज़ के रूप में कितना सफल हो पाते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार