29 जनवरी। रोहित शर्मा ने हैमिल्टन टी-20 में केवल 23 गेंद पर अर्धशतक जमाकर कीवी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की है। रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 3 छक्के जमाए।

Advertisement

इसके साथ - साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 10000 रन बनानें वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 219 इंटरनेशनल पारियों में बतौर ओपनर 10000 रन पूरा करने में सफल रहे हैं। रोहित से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 214 इंटरनेशनल पारियों में बतौर ओपनर 10000 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के द्वारा बनाए गए 65 रन न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर है। रोहित शर्मा का टी-20 इंटरनेशनल में यह 20वां अर्धशतक है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार