Rohit Sharma interviews Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली से सवाल पूछते हुए कहा, ' आपका 71वां शतक पूरा भारत इंतजार कर रहा था। इंडिया से ज्यादा आप इंतजार कर रहे थे। जो टाइम आपने स्पेंड किया अपने खेल के टाइम हमें पता था ये होना ही था। लेकिन, आज का ये इनिंग काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि हमें जीतकर खत्म करना था। तो आप अपने इनिंग्स के बारे में थोड़ा बताइए?'

Advertisement

रोहित शर्मा के लंबे चौड़े सवाल को सुनकर विराट कोहली हंस पड़ते हैं और सबसे पहले कहते हैं, 'ये इतनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है पहली बार मेरे साथ।' विराट की हंसी देखकर रोहित कहते हैं, 'हिंदी इंग्लिश मिक्स करने का प्लान था मेरा लेकिन, अब हिंदी का इतना अच्छा रिदम मिला तो मैंने सोचा चलो हिंदी में ही बात करते हैं।'

Advertisement

विराट हंसने के बाद रोहित के सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, 'हमारे लिए ये टूर्नामेंट भी जरूरी था लेकिन हम सबको पता है हमारा मेन गोल क्या है। वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाला विश्वकप है। हम उसके लिए तैयारी कर रहे हैं और उससे सीख रहे हैं। मैं काफी लंबे टाइम बाद वापस आया हूं लंबे टाइम से मैंने बैट नहीं छुआ। लेकिन, तुम लोगों की तरफ से मुझे जो स्पेश मिला उससे मुझे काफी मदद मिली।'

विराट ने आगे कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी तरफ से इस फॉर्मेट में शतक आएगा।' इसके बाद विराट केएल राहुल के बारे में बोलते हुए कहते हैं, 'केएल राहुल के नॉक को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता जिस तरह से उन्होंने खेला अगर वो ऐसे ही खेलते रहे तो हमारी टीम और मजबूत नजर आएगी।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार