27 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक जमा दिया है। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जमा दिया है। स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने लगभग एक साल के बाद टेस्ट में शतक जमाया। आखिरी दफा रोहित शर्मा ने 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने का कारनामा किया था।
Advertisement
रोहित शर्मा ने मेलबर्न टेस्ट में भारत की पहली पारी में 97 गेंद खेलकर अर्धशतक जमाया है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अबतक 4 चौके जड़े हैं। गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे जिसके कारण नहीं खेल पाए थे।
लेकिन तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं और खुद को टेस्ट में साबित करने के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं।