टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान के अंदर और बाहर अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा चाहे दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हों या पत्रकारों के साथ उनके जवाबों या तौर-तरीकों में शायद ही कोई बदलाव आया हो। रोहित शर्मा का शांत और लापरवाह स्वभाव फैंस को काफी पसंद भी आता है। दुबई में हांगकांग के खिलाफ भारत के अंतिम एशिया कप ग्रुप मैच की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा की मस्ती ने जतिन सप्रू, इरफान पठान और संजय बांगर को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर प्री-मैच शो के दौरान जतिन सप्रू, इरफान पठान और संजय बांगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर चर्चा कर रहे थे। इसके अलावा जतिन सप्रू फैंटेसी गेमिंग में रुचि रखने वालों को भी टिप्स दे रहे थे। जब जतिन सप्रू भारत की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या के महत्व को बता रहे थे और कह रहे थे कि उन्हें बहुत सारे लोगों ने अपनी टीम का कप्तान बनाया होगा।

Advertisement

इस दौरान कैमरा संयोग से रोहित शर्मा की तरफ गया जो इरफान पठान के साथ कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे। जतिन सप्रू ने रोहित शर्मा को देखा और उनका जिक्र करते हुए कहा, 'कप्तान तो एक ही है।' रोहित शर्मा ने यह सुना और हमेशा की तरह मस्ती भरे अंदाज में कहा, 'मैं जा रहा हूं भाई।'

इरफ़ान पठान और संजय बांगर जिसके बाद हंस पड़ते हैं। इरफान ने रोहित की तारीफ में जिसके बाद कहा, 'वो बिल्कुल नहीं बदला है। वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा वो 2007 में था। अब हम 2022 पर हैं। वह एकदम शांत और मस्तमौला है।'

Advertisement

भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकों की मदद से हांगकांग को 40 रनों से शिकस्त देकर सुपर 4 में जगह बना ली है। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रन की लुभावनी पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान और हांगकांग में जो टीम जीतेगी वो सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार