Rohit Sharma shoes: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (30 अप्रैल) को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ये खास दिन उनके लिए और खास हो गया जब आईपीएल 2022 के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके अलावा, रोहित अपने जूते को लेकर भी सुर्खियों में रहे। रोहित शर्मा जो जूते पहनकर मैदान पर उतरे थे वो कोई आम जूते नहीं थे उस जूते पर स्पेशल मैसेज लिखा हुआ था।

Advertisement

रोहित शर्मा के जूते पर जो मैसेज था उसमें'प्लास्टिक कचरे को खत्म करने' और 'समुद्री जीवन को बचाने' की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया था। रोहित शर्मा के जूते विशिष्ट रूप से तैयार किए गए थे, जिस पर एक कछुआ बना हुआ था जो नीले समुद्र के पानी में तैर रहा था। जिस पर 'एंड प्लास्टिक वेस्ट' छपा हुआ था। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने इसी तरह के स्पेशल मैसेज वाले जूते चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान भी पहना था। रोहित आईपीएल के बाकी मैचों में भी इन्हीं जूतों को पहनकर मैदान पर उतरेंगे। रोहित शर्मा ने विशेष काम के लिए जाने-माने ब्रेंड एडिडास के साथ हाथ मिलाया है।

कुछ दिनों पहले, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी भी दी थी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा के हर रन के लिए मुंबई के समुद्र तटों से एडिडास 10 प्लास्टिक की बोतलें निकालेगी। यह वास्तव में रोहित शर्मा की ओर से दुनिया को हर किसी के रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के सापेक्ष्य में बेहतर काम है।

हालांकि, बल्ले से रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल 2022 में मुंबई की हालत तो खराब है ही लेकिन, रोहित भी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचों में 1 जीत के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे नंबर 10 पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार