भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे औऱ दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने हैं। रोहित से पहले विराट कोहली औऱ बाबर आजम ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

रोहित ने सबसे कम 2860 गेंदों में 4000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2900 गेंद खेली थी। हालांकि पारियों के मामले में रोहित ने सबसे धीरे 4000 रन पूरे कए हैं। रोहित ने 144 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इंटरनेशऩल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

रोहित ने इंटरनेशऩल क्रिकेट में 600 छक्के भी पूरे कर लिए हैं औऱ ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। रोहित तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 499 पारियों में यहां तक पहुंचे हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।  उनके अलावा विराट कोहली और महेला जयवर्धने ने टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार