आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 218 रन बनाए लेकिन जब गुजरात की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके लिए सिर्फ राशिद खान ही दम दिखा सके। आखिर में गुजरात की टीम 191 रन ही बना पाई और 27 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

हालांकि, मुंबई की टीम ये मैच एक बड़े अंतर से भी जीत सकती थी लेकिन राशिद खान के तूफानी अर्द्धशतक ने रोहित एंड कंपनी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित काफई खुश दिखे और उन्होंने सूर्यकुमार यादव की भी जमकर तारीफ की।

Advertisement

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'ये एक दिलचस्प मैच था, विशेष रूप से हमारे दृष्टिकोण से, दो अंक प्राप्त करके खुशी हुई। ये जीत हासिल करना सुखद था, पहले बल्लेबाजी करके स्कोर बनाया और फिर इस स्कोर का बचाव किया। हम विकेट लेते रहे और इस प्रारूप में आपको यही करना होगा, हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। सूर्यकुमार यादव (स्काई) को आत्मविश्वास मिला है। हम राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन रखना चाहते थे लेकिन स्काई आया और कहा नहीं, वो अंदर जाना चाहता था।'

आगे बोलते हुए रोहित ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव के पास इस तरह का आत्मविश्वास है और ये दूसरे खिलाड़ियो पर भी असर डालता है। वो हर मैच को नए सिरे से शुरू करना चाहता है और पिछले मैच में जो हो गया उसे पीछे मुड़कर नहीं देखता। कभी-कभी आप अपने पिछले प्रदर्शन को देखकर आराम से बैठ सकते हैं और अपने किए पर गर्व महसूस कर सकते हैं लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं है।'

फिलहाल इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और ऐसा लग रहा है कि गुजरात और चेन्नई के साथ मुंबई भी प्लेऑफ तक पहुंच सकती है लेकिन मजे की बात ये है कि 57 मैच खत्म होने के बाद भी अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है ऐसे में आगे आने वाले मैच काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार