भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा बीते कुछ दिनों से चर्चा के केंद्र में रहे हैं और अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी लैम्बोर्गिनी में हैं और मुंबई के ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। इसी दौरान ट्रैफिक में फंसे रोहित को एक फैन देख लेता है और वो रोहित की तरफ इशारा करता है तब रोहित भी हाथ हिलाकर इस फैन का दिन बना देते हैं।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रोहित के जेस्चर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) के समापन के बाद से ब्रेक पर हैं, उन्होंने टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है और अब वो सिर्फ वनडे में ही खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

रोहित को अक्सर मुंबई की सड़कों पर उनकी नई लेम्बोर्गिनी में देखा गया है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि रोहित अगली बार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे। इस सीरीज़ से पहले, विराट कोहली के साथ उनके संन्यास की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया है और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुक्ला ने कहा, "वो रिटायर कहां हुए हैं? रोहित शर्मा और विराट कोहली तो अभी वनडे खेलेंगे, रिटायरमेंट की बात कहां से आई? हमारी नीति स्पष्ट है, बीसीसीआई कभी किसी खिलाड़ी को नहीं कहता कि रिटायर हो जाओ। उसको खुद अपना निर्णय लेना पड़ता है। उन्हें अपना फैसला लेना होगा। उनका जो निर्णय होता है, हम सम्मान करते हैं। विराट कोहली फिट हैं। अच्छा खेलते हैं, रोहित शर्मा अच्छा खेलता है। अभी से क्यों फेयरवेल के लिए परेशान हो रहे हो?"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार