कैंडी, 15 नवंबर (CRICKETNMORE)| रोशन सिल्वा (85), दिमुथ करुणारत्ने (63) और धनंजय डी सिल्वा (59) के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने यहां पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 336 रन का स्कोर बना लिया। इंग्लैंड को पहली पारी में 290 रन समेटने वाली श्रीलंका के पास अब 46 रन की बढ़त है। इंग्लैंड ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक ओवर बल्लेबाजी की लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाया। 

Advertisement

मेहमान इंग्लैंड अभी श्रीलंका के स्कोर से 46 रन पीछे है जबकि उसके पूरे 10 विकेट सुरक्षित है। 

Advertisement

इससे पहले, श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 26 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 32 रन के अंदर अपना दूसरा विकेट गंवाया। इसके बाद करुणारत्ने और धनंजय डी सिल्वा ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। 

127 के स्कोर पर धनंजय डी सिल्वा के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाने के बाद मेजबान टीम ने 38 रन के अंदर अगले तीन विकेट खो दिए। इसके बाद रोशन सिल्वा ने निचलेक्रम के बल्लेबाजों के साथ कुछ उपयोगी साझेदारियां करके श्रीलंका को 336 के स्कोर तक पहुंचाया। 

रोशन ने 174 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का, करुणारत्ने ने 125 गेंदों पर चार चौके, धनंजय ने 98 गेंदों पर छह चौके लगाए। 

उनके अलावा अकिला धनंजय ने 31, निरोशन डिकवेला ने 25 और एंजेलो मैथ्यूज ने 20 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने तीन और आदिल राशिद ने तीन-तीन, मोइन अली ने दो और कप्तान जोए रूट ने 26 रन पर एक विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार