25 फरवरी, (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेलर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 18 शतक बनाने के वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।  

Advertisement

टेलर ने 116 गेंदों 12 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेलकर अपने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा किया। उन्होंने 188 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 191 पारियों में 18 वनडे शतक मारे थे।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 18 शतक पूरे करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम है। उन्होंने 102 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। 

इस शानदार पारी के दौरान टेलर ने वनडे क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। वह ये कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग (8070 रन) और नाथन एस्टल (7090 रन) ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

उनकी शतकीय पारी के दम पर इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया है। कीवी टीम ने 49.2 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार