2 मई , बेंगलुरू (CRICKETNMORE)  बेंगलुरू बल्लेबाज मनदीप सिंह के धमाकेदार 18 गेंद पर 45 रन की पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कोलकाता नाइटराइडर्स को बारिश से बाधित वाले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। 10 ओवर वाले मैच में कोलकाता के 111 रन का पीछा करने उतरी बेंगलुरू टीम की शुरूआत धमाकेदार रही औऱ क्रिस गेल के 9 गेंद पर 21 रन की पारी तो विराट कोहली के 20 गेंद पर 34 रन की पारी के बदौलत बेंगलुरू ने पारी को तेज शरूआत दी।


स्कोर कार्ड -  कोलकाता बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

क्रिस गेल के रूप में पहला विकेट 48 रन पर गिर जाने के बाद मनदीप सिंह ने मैच जिताऊ पारी खेलकर बेंगलुरू को जीत के द्वार पर पहुंचा दिया. मनदीप सिंह ने अपने 45 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल की 17 गेंद पर 45 रन की पारी के मदद से निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना पाई।

रॉबिन उथप्पा ने 21 गेंद पर 23 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान गंभीर 12 रन बनाकर आउट हुए। बेंगलुरू के गेंदबाजों में मिशेल स्टॉर्क को 1 विकेट मिला तो वहीं डेविड वाईस और युजवेंद्र चहल को भी 1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच का खिताब बेंगलुरू के बल्लेबाज मनदीप सिंह को उनके मैच जीताऊ पारी के लिए दिया गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार