4 मई,(CRICKETNMORE)। शिमरोन हेटमायर और गुरकीरत सिंह मान की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बैंगलोर ने हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अब हैदराबाद का अंतिम 4 में जाना कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के परिणाम पर निर्भर रहेगा।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और टॉप 3 बल्लेबाज पार्थिव पटेल (0), विराट कोहली (16) औऱ एबी डी विलियर्स (1) 20 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और गुरकीरत मान सिंह की जोड़ी ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी।  

हेटमायर ने 47 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 75 रन वहीं गुरकीरत ने 48 गेंदों में 8 चौंकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ पारियां खेली। 

हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने तीन. भुवनेश्वर कुमार ने दो, वहीं राशिद खान ने एक विकेट हासिल किया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कप्तान केन विलियमसन के नाबाद अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। विलियमसन ने 43 गेंदों का सामना किया, और पांच चौके व चार छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। विलियमसन ने उमेश यादव द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में 28 रन बटोरे। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 30 विजय शंकर ने 27 रन की पारी खेली। 

बैंगलोर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट,नवदीप सैनी के हिस्से दो,वहीं युजवेंद्र चहल और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक विकेट लिए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार