भारत या यूं कहें दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाज-विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में आज कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित की मुंबई इंडियंस टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। कप्तानी के लिहाज से देखा जाए तो रोहित आईपीएल में कोहली से बेहतर ही साबित हुए हैं। चार बार मुंबई को खिताब दिला चुके रोहित को लीग के सबसे कप्तानों में गिना जाता है लेकिन कोहली की गोद बिना ट्रॉफी के सूनी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 18 और बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं। 

Advertisement

वहीं, बल्लेबाजी की बात की जाए तो रोहित इस सीजन कोहली से एक कदम आगे चल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल टीम की जीत की कहानी लिखी थी, लेकिन कोहली अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। पिछले दोनों मैचों में वो बल्ले से बेअसर ही रहे हैं।

मैच में कोहली की नजरें अपनी फॉर्म में वापसी करने पर होंगी। कोहली इस बात को जानते हैं कि टीम उन पर काफी हद तक निर्भर है। इसलिए कोहली का पूरा ध्यान मुंबई के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने रन करना होगा। सिर्फ कोहली ही नहीं टीम की एक और ताकत एबी डी विलियर्स भी इसी कोशिश में होंगे कि उनके बल्ले से रन निकलें।

सलामी जोड़ी की जहां तक बात है तो पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले देवदत्त पड्डीकल अच्छी फॉर्म में हैं। इस मैच में उनके सामने कड़ी चुनौती होगी क्योंकि मुंबई के जसप्रीत बुमराह को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है। उनके सलामी जोड़ीदार एरॉन फिंच भी लय में हैं। वह हालांकि अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनका बल्ला कभी भी चल सकता है।

टीम की एक कमजोरी जो कह सकते हैं वो है एक फिनिशर की। यहां टीम के पास कोई बड़ा नाम या ऐसी प्रतिभा अभी तक नहीं दिखी है जो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन कर सके। शिवम दुबे एक नाम हैं लेकिन अभी उनका नाम भी काम नहीं आया है। जोश फिलिपे मुंबई के खिलाफ कहां खेलते हैं इस बात पर भी नजरें होंगी।

 
Advertisement

गेंदबाजी में तो टीम के पास डेल स्टेन जैसा नाम है पर स्टेन में वो धार अभी तक देखने को नहीं मिली जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उमेश यादव और नवदीप सैनी ने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ अच्छा किया था। सही मायने में इन दोनों पर ही टीम की गेंदबाजी का भार होगा। स्पिन में युजवेंद्र चहल पर टीम निर्भर करेगी।

चहल ने पिछले दोनों मैचों में अहम समय पर विकेट निकाले थे।

रोहित एंड कंपनी के लिए चहल को दुबई की परिस्थितियों में संभालना असल चुनौती होगी।

Advertisement

मुंबई की सलामी जोड़ी क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव भी रन कर रहे हैं। सौरव तिवारी ने अभी तक बड़ी पारी नहीं खेली है लेकिन वो टीम को संभालने में कामयाब रहे हैं। इस सीजन में बस ये चार बल्लेबाज ही मुंबई की धुरी रहे हैं। निचले क्रम में पांड्या ब्रदर्स का बल्ला खामोश ही है और कीरोन पोलार्ड भी शांत रहे हैं।

बैंगलोर के खिलाफ अगर ऊपरी क्रम विफल रहता है तो इन तीनों पर भार होगा।

गेंदबाजी में रोहित थोड़ा सतर्क रहना चाहेंगे क्योंकि सामने दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाज कोहली और डी विलियर्स हैं। यहां लेग स्पिनर राहुल चहर की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी और अगर रोहित दूसरे स्पिनर के साथ जाना चाहेंगे तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वो कौन होगा।

Advertisement

तेज गेंदबाजी में बुमराह के अलावा ट्रेंट बोल्ट पर भी जिम्मेदारी होगी कि और कोशिश करेंगे कि फिंच, कोहली और डी विलियर्स को शुरूआत में ही पवेलियन में बैठा दें।

टीमें (संभावित प्लेइंग XI) :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान) एरॉन फिंच, देवदत्त पड्डीकल, एबी डी विलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव,युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन/इसुरु उदाना

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार