Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Final Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार, 05 फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज़ 15.4 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य हासिल करके RCB को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में DC के लिए लौरा वोलवार्ड (38 गेदों पर नाबाद 42 रन), मारिजाने कैप (4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन) और नंदीनी शर्मा (4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट) जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं थी।

RCB-W vs DC-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 05 फरवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक दस मुकाबले हुए हैं जिसमें से चार रन डिफेंड और छह रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15.4 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया था।

RCB-W vs DC-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 09
दिल्ली कैपिटल्स - 06
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03

RCB-W vs DC-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB-W vs DC-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

RCB-W vs DC-W Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

Delhi Capitals Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB-W vs DC-W Match Prediction, RCB-W vs DC-W Pitch Report, Today's Match RCB-W vs DC-W, WPL 2026, RCB-W vs DC-W Final, WPL 2026 Final, RCB-W vs DC-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार