पंजाब के खिलाफ जीत के बावजूद भी राजस्थान की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं है। पंजाब के खिलाफ राजस्थान की टीम 187 रनों का पीछा कर रही थी और उन्हें आरसीबी के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए ये मैच 18.3 ओवरों में जीतना था लेकिन वो 19.4 ओवरों में ये मैच जीते जिसके चलते उनका नेट रनरेट अभी भी आरसीबी से थोड़ा कम है।

Advertisement

ऐसे में अब राजस्थान के फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि आरसीबी गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी मैच 5 या उससे ज्यादा रनों से हार जाए ताकि राजस्थान उनसे ऊपर आ जाए। या फिर सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस को उनके आखिरी लीग मैच में हरा दे। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। खैर इसी बीच राजस्थान के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भी गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement

रियान पराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कृपया अब हमारी थोड़ी मदद करें।" रियान पराग के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आइए देखते हैं कि फैंस उन्हें किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार