आईपीएल (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद एक छोटा सा वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर ऑनलाइन बहस भी छिड़ गई है जिसने आईपीएल को लेकर कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर राजस्थान रॉयल्स के डगआउट के अंदर एक स्टाफ मेंबर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है।

Advertisement

ये वीडियो इस लिए सवालों के घेरे में है क्योंकि मैचों के दौरान मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर सख़्त पाबंदी है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के एक सपोर्ट स्टाफ़ सदस्य का मैच के दौरान मोबाइल यूज करना कई लोगों का ध्यान खींच गया। IPL के साफ़ दिशा-निर्देशों के मुताबिक, लाइव मैचों के दौरान टीम के डगआउट में निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक है। ऐसा पेशेवर रवैया बनाए रखने और किसी भी संभावित प्रोटोकॉल उल्लंघन से बचने के लिए किया जाता है।

Advertisement

हालांकि, वायरल क्लिप को लेकर ये साफ़ नहीं है कि ये फ़ुटेज ठीक कब रिकॉर्ड किया गया था या किस संदर्भ में फ़ोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस घटना के संबंध में फ़्रैंचाइज़ी या IPL अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद, इस वीडियो ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ लोग डगआउट के नियमों को और सख़्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो गुवाहाटी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार (40 गेंदों पर 63) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रन ठोके और ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर RR की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार अंदाज़ में मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार