आईपीएल 2013 में सनसनीखेज स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। 7 साल से भी ज्यादा का बैन झेल चुके श्रीसंत ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। श्रीसंत शानदार फॉर्म और पुराने तेवरों में ही नजर आ रहे हैं। केरल की तरफ से खेल रहे श्रीसंत इस समय जर्सी नंबर 369 पहने हुए हैं।

Advertisement

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी भी भारत के लिए दोबारा खेलने की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और उनका कहना है कि वो अपनी टीम (केरल) को रणजी चैंपियन बनाना चाहते हैं। हालांकि, फैंस को श्रीसंत के खेल में तो नहीं लेकिन उनके जर्सी नंबर में जरूर बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले श्रीसंत जब भी क्रिकेट के मैदन पर खेलते थे तो उनका जर्सी नंबर 36 हुआ करता था लेकिन जब से उन्होंने वापसी की है उन्होंने जर्सी नंबर 369 पहनना शुरू कर दिया है।

Advertisement

केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर श्रीसंत ने ईटीवी भारत को दिए एक एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके जर्सी नंबर 369 के पीछे क्या राज़ है?

 

श्रीसंत ने इस कारण का खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर उनकी बेटी की जन्म तिथि के कारण बदला। उनकी बेटी 9 मई को पैदा हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पत्नी को घर में 'नयन' कहा जाता है, और यह 9 नंबर की तरह ही लगता है।

उन्होंने कहा, 'इस बार मैं 36 की बजाय जर्सी नंबर 369 पहन रहा हूं। मेरी बेटी श्रीसान्विका 9 मई को पैदा हुई थी। श्रीसान्विका का अर्थ है लक्ष्मी। मेरी पत्नी का नाम हर कोई जानता है, भुवनेश्वरी कुमारी को घर में 'नयन' कहा जाता है। ऐसा लगता है कि यह 9 ही है। यही कारण है कि मैंने जर्सी नंबर 369 पहनने का फैसला किया है।’

श्रीसंत ने भारत के लिए 53 वनडे और 27 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे प्रारूप में 75 विकेट चटकाए हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में 87 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा श्रीसंत दो बार विश्व कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा भी रह चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार