27 नवंबर। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब संजू सैमसन का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं हुआ था तो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक ट्विट किया था जिसमें चयनकर्ताओं पर निशाना साधा था।

Advertisement

आपको बता दें कि जिस अर्जुन तेंदुलकर नामक ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया गया था वो असल में अर्जुन तेंदुलकर का नहीं था। ऐसे में खुद पापा सचिन तेंदुलकर ने उस बार में सभी को ट्विट कर बताया कि अर्जुन के नाम से जो ट्विट ट्विटर पर की जा रही है वो झुठा है।

Advertisement

सचिन ने ट्विटर से अपील की है कि इस पर कोई एक्शन लें और उस अर्जुन के नाम से बनाया गया ट्विटर अकाउंट पर बंद करें। गौरतलब है कि इससे पहले भी सचिन अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर काफी परेशान रहे थे जब ट्विटर पर सारा के नाम से कई फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए गए थे। 

सचिन ने सीधे तौर पर अपने ट्विट में लिखा है कि सारा और अर्जुन ट्विटर पर नहीं हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार