23 जुलाई ( नई दिल्ली) । इंडिया के क्रिकेट लैजेंड सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया की लॉर्ड्स में जीत की भविष्यवाणी उन्होंने मैच के पहले दिन की कर दी थी। सचिन ने कहा कि यंग टीम इंडिया के प्रदर्शन ने पूरे देश का हौसला बढ़ा दिया है।
सचिन तेंदुलकर लॉर्ड्स टेस्ट मैच की शुरूआत के दौरान लंदन में ही मौजूद थे और उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भी देखा था।
सचिन तेंदुलकर ने कहा इस जीत को लेकर “मैं बेहद खुश हूं, यह शानदार प्रदर्शन था”। सचिन ने कहा कि वह लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन अपने बेटे अर्जुन के साथ मैच देखने गए थे और उन्होंने कहा था कि हमारी टीम का पलड़ा भारी है और अगर इंग्लैंड की पहली पारी में अच्छी बैटिंग करेगी तो मैच उनकी तरफ जा सकता है, नहीं तो जीत हमारी ही होगी। लॉर्ड्स टेस्ट में इंडिया ने इंग्लैंड को 95 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
Team Cricketnmore