IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। इस सीजन पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने सफर की शुरुआत 2 अप्रैल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी, लेकिन इससे पहले उन्हें कई बड़े झटके लगे हैं। जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं, वहीं झाई रिचर्डसन भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम की गेंदबाज़ी कमजोर होती नज़र आ रही है। हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस के पास कई युवा और अच्छे गेंदबाज़ मौजूद हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं, लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में आईपीएल 16 के शुरू होने से पहले MI के कप्तान रोहित शर्मा से मीडिया ने इससे संबंधित सवाल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से यह पूछा गया कि क्या इस साल अर्जुन को आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिलेगा, जिसका रोहित ने इशारों ही इशारों में 'हां' में जवाब दिया।

Advertisement

रोहित शर्मा ने कहा, 'यह अच्छा सवाल है। इसकी उम्मीद है।' टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने भी इस पर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अर्जुन ने अपनी गेंदबाज़ी से हर किसी को प्रभावित किया है। अगर वह आगामी सीजन के लिए तैयार हैं तो उन्हें मौका मिल सकता है। बाउचर आगे बोले, 'अर्जुन चोट से उभर रहे हैं। वह नेट्स में अभ्यास करेंगे। मेरा मानना है कि उन्होंने पिछले छह महीने से काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। वह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं। इसलिए हां, अगर हम उनका चयन कर सकते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।'

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने साल 2022 मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में खरीदा था। अर्जुल लंबे समय से अपने आईपीएल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सितारों से सजी MI की टीम में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका अब तक नहीं मिला है। अर्जुन ने अपने खेल में काफी बेहतरी की है और इस साल टीम के कई गेंदबाज़ भी मौजूद नहीं है, ऐसे में क्रिकेट फैंस अर्जुन को मैदान पर एक्शन में देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार