महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल 2022 के दौरान काफी सुर्खियों में रहे थे। भले ही मुंबई इंडियंस टीम के लिए उन्होंने 1 भी मैच नहीं खेला फिर भी सोशल मीडिया पर वो सुर्खियों में बने ही रहते थे। इस बीच अर्जुन से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो इंग्लैंड की 31 साल की महिला क्रिकेटर डेनिएल वैट के साथ डिनर करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को डेनिएल वैट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए 200 से अधिक मैच खेल चुकीं दिग्गज डेनिएल वैट ने लंदन के एक रेस्तरां में अर्जुन तेंदुलकर के साथ डिनर किया। ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई लेकिन कुछ फैंस ने अर्जुन के चेहरे के हाव-भाव को देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

एक यूजर ने लिखा, 'ये हंस रहा है या रो रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इससे ज्यादा डरपोक स्माइल नहीं देखी जैसे उसके दिमाग में कुछ और चल रहा हो लेकिन वह अभी भी मुस्कुरा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि इसे बंदी बनाया गया है।' वहीं अन्य यूजर भी कमेंट कर अर्जुन का मजाक बना रहे हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 में अर्जुन तेंदुलकर ने पूरे सीजन बैंच को ही गर्म किया था। मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने कहा था कि अर्जुन को अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग पर वास्तव में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तभी वो प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाने में कामयाब हो पाएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार